दिल्ली सरकार के 28 हजार शिक्षकों को नहीं मिला वेतन- प्रवीण शंकर कपूर

निगम के कर रहें कर्मचारियों में अधिकांश शिक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर, नर्स, उच्च श्रेणी के प्रशासनिक कर्मचारी शामिल हैं,

0 41

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम में कर रहे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने को लेकर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा हैं। इस दौरान प्रवीण शंकर कपूर का आरोप कि केजरीवाल सरकार ने निगम में कर रहे 28 हजार शिक्षकों और ग्रेड बी और ए कर्मचारियों को जनवरी को वेतन नहीं मिला है। साथ हीं, दिल्ली सरकार में हजारों कर्मचारियों को भी 3-4 महीनें का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने सत्ता में आने के बाद आश्वासन दिया था कि निगम के सभी कर्मचारियों के महीनें की पहली तरीख पर सैलरी मिलेगी।

निगम के कर रहें कर्मचारियों में अधिकांश शिक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर, नर्स, उच्च श्रेणी के प्रशासनिक कर्मचारी शामिल हैं, इनको कई महीनों से वेतन नहीं मिला रहा।  कपूर ने कहा है कि आज 29 फरवरी इस महीने का आखिरी दिन है, शिक्षकों सहित 28000 से अधिक नागरिक कर्मचारियों को अभी तक अपना जनवरी का वेतन नहीं मिला है। आज फरवरी खत्म हो रही है, अब उनकी 2 महीने का वेतन बकाया जमा हो गया है।दिल्ली सरकार के 351 सर्व शिक्षा अभियान शिक्षकों को जुलाई 2023 में दिल्ली सरकार से एमसीडी में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन 8 महीने बाद भी उन्हें एमसीडी से कोई वेतन नहीं मिला है।इसी तरह माली, चौकीदार, डेटा एंट्री ऑपरेटर, डीबीसी वर्कर्स समेत एमसीडी के हजारों कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को दिसंबर 2023 का वेतन अभी तक नहीं मिला है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने एमसीडी में सत्ता में रहते हुए दिल्लीवासियों को तेज विकास, लैंडफिल साइटों की सफाई, बेहतर स्वच्छता और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के सपने दिखाए थे, लेकिन एक साल सत्ता में रहने के बाद “आप” विफल हो गई है। दिल्लीवासी विकास को लेकर तो और एमसीडी कर्मचारी वेतन को लेकर “आप” शासित दिल्ली नगर निगम से निराश हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.