28 फरवरी को जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभ का मोक्ष कल्याणक 

होगे पदमपुरा जैन मंदिर में विराजमान विशाल खड्गासन प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक

0 85

जयपुर

जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभ स्वामी का मोक्षकल्याणक पर्व 28 फरवरी 2024 को मिती फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी संवत 2080 के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर राजधानी के टोंक रोड़ स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा में मुख्य आयोजन किया जायेगा और मंदिर में विराजमान भगवान पदमप्रभ की विशाल एवं खड्गासन प्रतिमा पर पंचामृतों महामत्काभिषेक का भव्य आयोजन के साथ छठे तीर्थंकर भगवान को छः किलों का निर्वाण लड्डू मंत्रोच्चारण के साथ चढ़ाया जायेगा।

 

क्षेत्र के मानद मंत्री अधिवक्ता हेमंत सौगनी ने बताया की बुधवार 28 फरवरी को कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 7.15 बजे भू-गर्भ से प्राप्त मूलनायक पदमप्रभ भगवान के विशेषाभिषेक से प्रारंभ होगी, इस दौरान जगत के कल्याण और विश्व में शांति बनी रहे की कामना के साथ वृहद शांतिधारा का आयोजन होगा। इसके उपरांत प्रात: 8 बजे से भगवान पदमप्रभ का निर्वाण पूजन होगा जिसमें श्रद्धालुगण अष्ट द्रव्यों के साथ पूजन करेगे और मोक्षकल्याणक पर्व का अर्घ चढ़ाएंगे। पूजन के पश्चात् प्रातः 9 बजे निर्वाणकांड पाठ का गुणगान करते हुए, मोक्षकल्याणक के मंत्रोच्चार के साथ छठे तीर्थंकर भगवान को श्रेष्ठि परिवारजन एवं 6 किलो का सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया जायेगा।

 

अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया की मोक्ष कल्याणक पर्व के अवसर पर मुख्य आयोजन प्रातः 10.15 बजे से क्षेत्र में विराजमान पदमप्रभ भगवान की विशाल एवं खड्गासन प्रतिमा के पंचामृत महामस्तकाभिषेक से होगी। इस दौरान विभिन्न श्रेष्ठियों द्वारा जल, चंदन, केसर, दूध, दही, घी, फल इत्यादि विभिन्न रसों से श्रीजी का महामत्काभिषेक किया जायेगा। इस दौरान समिति संरक्षक भागचंद टोंग्या, ज्ञानचंद झांझरी, राजेंद्र के शेखर, न्यायधिपति नरेंद्र कुमार काला, अध्यक्ष सुधीर जैन दौसा, उपाध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल, सुरेश काला, सुरेंद्र जैन पांड्या, महावीर कुमार अजमेरा, संयुक्त मंत्री जितेंद्र मोहन जैन, कोषाध्यक्ष राजकुमार कोठ्यारी, राजकुमार सेठी, पूर्व आईपीएस अनिल जैन, हरिश्चंद धाडुका, राजेश गंगवाल, सुभाष पाटनी इत्यादि सहित जयपुर, टोंक, चाकसू, निवाई, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा आदि शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण सम्मिलित होगे।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.