लखनऊ में सिपाही ने पत्नी की हत्या कर दे दी जान, विवाद के बाद कोर्ट से हुआ था समझौता

कानपुर में पुलिस विभाग में तैनात था पति, जबकि पत्नी पोस्ट ऑफिस में थी क्लर्क

0 111

लखनऊ, संवाददाता।

कृष्णानगर के आजादनगर में शुक्रवार रात को
सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला व उसके पति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हत्या और सुसाइड की मिली थी सूचना, चल रही है जांच

DCP साउथ केशव कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम 7.30 बजे हत्या और सुसाइड की सूचना मिली थी जिसकी जांच चल रही है। पूछताछ में पता चला है कि कल्ली पश्चिम के रहने वाले सर्वेश (32) ने पत्नी मीरा (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

दोनों की एक आठ महीने की बच्ची भी है

सर्वेश पुलिस विभाग में कानपुर में तैनात था। वह 2011 बैच का कॉन्स्टेबल था। पत्नी मीरा पोस्ट ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात थी। दोनों की एक आठ महीने की बच्ची भी है। मीरा आजाद नगर में अपने मायके में रह रही थी।

दोनों में पहले से विवाद चल रहा था। कोर्ट में समझौता होने के बाद साथ रह रहे थे। सर्वेश शाम 7.05 पर पत्नी के पास पहुंचा। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सर्वेश ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि पिस्टल अवैध है। पुलिस जांच कर रही है।

रक्षाबंधन के मौके पर दोनों आये थे घर

मीरा की मां सुरसती ने बताया कि दोनों रक्षाबंधन के मौके पर घर आए थे। हम लोग नीचे के फ्लोर पर थे। बातचीत कर रहे थे। तभी बहस हो गई। इसके बाद बेटी को धोखे से गोली मार दिया। फिर खुद ऊपर जाकर गोली मार ली। हमें पता था लड़ाई हो रही है। लेकिन गोली मार लेगा, ऐसा नहीं सोचा था।

बेटी के ऑफिस जाने के बाद आठ महीने की नातिन मेरे ही साथ रहती थी

सुरसती ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हो रहा था तो मैंने अपने आठ माह की नातिन को गोद में ले लिया था। डर था कहीं बच्ची को न मारने लगें। बेटी लखनऊ जीपीओ में बाबू के पद पर तैनात थी। बेटी के ऑफिस जाने के बाद आठ महीने की नातिन मेरे ही साथ रहती थी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया कि क्यों गोली मारी यह बात समझ में नहीं आ रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.