भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, अब कोई विकल्प नहीं, जाना पड़ेगा जेल?
कोर्ट ने अक्षरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया
पटना/खगड़िया, संवाददाता।
भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। अक्षरा के खिलाफ खगड़िया व्यवहार न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला छह साल पुराना बताया जा रहा है। जब खगड़िया में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें अक्षरा सिंह के नहीं आने से भारी बवाल, उपद्रव और हिंसा में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने अक्षरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
अक्षरा ने जुटाई थी भीड़, खुद नहीं आये तो फैन हुए थे आक्रोशित
अक्षरा सिंह के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे वकील अजिताभ सिन्हा के मुताबिक मामला 2018 का है। खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में स्थानीय शहीद हुए जवान किशोर कुमार मुन्ना की याद में चन्दा इकट्ठा कर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के पहले अक्षरा सिंह ने वीडियो मेसेज सोशल मीडिया पर जारी करते हुए भीड़ को जेएनकेटी स्टेडियम आने को आमंत्रित किया था।
कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को शामिल होना था लेकिन वो नहीं पहुंची थी। अक्षरा सिंह के नहीं आने पर जमकर बवाल मचा और भारी उपद्रव के कारण एक तरफ जहां टेंट पंडाल और कुर्सियों को क्षति पहुंची, वहीं भगदड़ में कई लोग जख्मी भी हुए थे।
Related Posts