यूपी में हिन्दू महासभा का विस्तार, लखनऊ मंडल महिला इकाई की अध्यक्ष बनीं अनीता
तेजी के साथ आगे बढ़ रही है हिन्दू महासभा, जल्द ही प्रदेश के अन्य जगहों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
लखनऊ,संवाददाता।
अखिल भारत हिंदू महासभा त्रिदंडी में अनीता तिवारी को महिला सभा लखनऊ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी कार्यालय के प्रभारी प्रमोद त्रिवेदी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला ने अनीता तिवारी मनोनीत किया। इसके अलावा एवरन सिंह को हिन्दू युवक सभा त्रिदंडी का जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद, अजय वर्मा को हिन्दू महासभा त्रिदंडी फिरोजाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
Related Posts