लगातार बलात्कार से पूरे देश-दुनिया में यूपी की बदनामी हो रही है-अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव में सपा के सबक से भाजपा की बौखलाहट बढ़ी
लखनऊ,संवाददाता।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की सरकार में बच्चियों के साथ बलात्कार और पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय हो रहा हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार बलात्कार जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। पूरे देश-दुनिया में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि हिरासत में मौतों के मामलों में भी उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। पीडीए को भाजपा सरकार उत्पीड़न का शिकार बना रही है। कानून व्यवस्था उसके राज में पूरी तरह चौपट है।
किसान, नौजवान और पिछड़े, दलितों की खुशहाली समाजवादी सरकार बनने पर ही आएगी
अखिलेश बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय के लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और पिछड़े, दलितों की खुशहाली भाजपा को सश्रा से बेदखल करके समाजवादी सरकार बनने पर ही आएगी। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता को संकल्पित होकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए दिनरात एक करना होगा।
भाजपा का सबका साथ सबका विश्वास का नारा धोखा
पूर्व सीएम ने बताया कि भाजपा का सबका साथ सबका विश्वास का नारा धोखा है। 2022 में ही जनता ने भाजपा सरकार से आजादी का इरादा कर लिया था लेकिन भाजपा ने सश्रा का दुरूपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बना ली। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को समाजवादी पार्टी ने जो सबक सिखाया उससे उसकी बौखलाहट बढ़ गई है।
Related Posts