यूपी में 50 लाख नए सदस्य बनाएगी AAP, संजय सिंह लखनऊ से करेंगे अभियान का शुभारम्भ
4 नवंबर से 403 विधानसभाओं के साथ 50 लाख सदस्य बनाने का शुरू होगा अभियान- वंशराज दुबे
लखनऊ, इंडिन्यूज लाइन।
उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से तैयारी कर रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने बयान जारी कर कहा कि आगामी 4 नवंबर से उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं के अंदर ‘आप’ का सदस्यता अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरूआत पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह आगामी 4 नवंबर को लखनऊ से करेंगे।
संजय सिंह ने सम्मेलन में सदस्यता का निर्धारण किया था लक्ष्य
Related Posts
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि बीते 16 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं का सम्मलेन हुआ था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण लक्ष्य दिया। जिसमें प्रमुखता से पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर 4 नवम्बर से शुरू हो रही सदस्यता अभियान से 50 लाख नए सदस्य बनाने को कहा था।
सदस्यता अभियान की होगी समीक्षा
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की साप्ताहिक समीक्षा प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा किया जाएगा। सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय भ्रष्टाचार के मुद्दों पर आंदोलन और रचनात्मक कार्यक्रम जिले में किए जाएंगे।