हॉकी स्टेडियम की हालत देख दु:खी हुए अखिलेश, बोले- ‘भाजपा ने की समाजवादी सरकार के सभी कामों की उपेक्षा’

ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की याद में बनाए गए हॉकी स्टेडियम को देखा

0 109

Indinewsline, Lucknow:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को गोमतीनगर पहुंचकर ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की याद में बनाए गए हॉकी स्टेडियम को देखा। साथ ही स्टेडियम में मौजूद खिलाडिय़ों से मुलाकात कर और बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।

हॉकी खिलाडिय़ों के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं थी, यह देख दुःखी हुए अखिलेश


अखिलेश यादव ने 30 दिसम्बर 2016 को इसका शिलान्यास और उद्घाटन किया था। उसके बाद यह हॉकी स्टेडियम बना था। वहां पर हॉकी खिलाडिय़ों के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। यह देख अखिलेश दु:खी हो गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी सरकार के समय हुए सभी कामों के प्रति उपेक्षा भाव बरत रही है। भाजपा सरकार अपने सात वर्ष के कार्यकाल में ऐसा एक भी खेल संस्थान नहीं बना पाई। भाजपा सरकार में खिलाडिय़ों को वह सम्मान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री सम्मान भी मिला था। यहां ऐस्ट्रोसर्फ पर हॉकी खिलाडिय़ों के खेलने की व्यवस्था है।

अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में खेल-खिलाडिय़ों के सम्मान एवं उनकी सहायता के कई सराहनीय कदम उठाए


स्टेडियम में अखिलेश खिलाड़ी प्रशांत शर्मा, योगिता कुमारी तथा श्रेया कुमार से मिले। इन सभी को महारानी लक्ष्मीबाई एवार्ड मिल चुका है। मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के मुताबिक अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में खेल-खिलाडिय़ों के सम्मान एवं उनकी सहायता के लिए कई सराहनीय कदम उठाए थे।

उनका मानना है कि अच्छा खिलाड़ी तैयार करने के लिए बच्चे को छोटी उम्र से ही बारीकियां सिखाने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने प्रशिक्षण एवं पोषक आहार की सुचारू व्यवस्था की थी। क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी के साथ ही कुश्ती, खो-खो आदि खेलों को भी प्रोत्साहन दिया गया था। अनेक खिलाडिय़ों को यशभारती सम्मान दिया गया था।

इसके अतिरिक्त खेल प्रतिस्पर्धाओं में स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार और सरकारी संस्थाओं में राजपत्रित पदों पर नौकरी देने का भी काम किया था।

Leave A Reply