हॉस्पिटल में जीवन व मृत्यु से जूझ रहे कर निरीक्षक, एक माह बाद भी देखने नहीं पहुंचे नगर निगम के अफसर, कर्मचारी संघ में नाराजगी

लखनऊ के नगर निगम जोन छह कार्यालय में तैनात कर निरीक्षक रमेश गिरी करीब एक माह से अधिक समय से जीवन व मृत्यु से जूझ रहे हैं। काम के दबाव से वह बीमार पड़ गए। इसके बाद उनका मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं उन्हें देखने के लिए अब तक नगर निगम का कोई भी जिम्मेदार अफसर व कर्मचारी नहीं पहुंचा। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने इसका संज्ञान नहीं लिए जाने पर इसे बेहद दुखद बताया है।

0 422

Indinewsline, Lucknow:

पीड़ित कर्मचारी को मदद की आवश्यकता, सुनवाई का अनुरोध

राजेश सिंह ने बताया कि नगर निगम प्रशासन को भी संज्ञान लेकर पीड़ित कर्मचारी का पक्ष जानने की कोशिश की जानी चाहिए। उसे मदद की आवश्यकता है। उन्होंने संज्ञान लेकर सुनवाई करने का अनुरोध किया है।

काम के दबाव की वजह से मानसिक रूप से परेशान थे रमेश गिरी
राजेश के मुताबिक श्रेणी दो के कर निरीक्षक रमेश गिरी काम के दबाव की वजह से मानसिक रूप से परेशान थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ महिनों से वह मैक्स हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे हैं।

मामले का संज्ञान ना लिया जाना बेहद दुखद
उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मामले का संज्ञान ना लिया जाना बेहद दुखद है। उन्होंने निगम कर्मचारी संघ की ओर से खेद जताया है। राजेश सिंह ने कहा कि क्या निरीक्षक श्रेणी दो का कर्मचारी होना निगम प्रशासन के लिए मानक पर नहीं हैं? मांग की कि इस तरह की घटना का निगम प्रशासन संज्ञान लेकर पीड़ित कर्मचारी का पक्ष जानने की कोशिश की करे।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने की रमेश गिरी से मुलाकात

उधर, उप्र नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, संगठन मंत्री मो. रेहान, कार्य मंत्री राजीव कुमार एवं मंत्री राजीव रतन राय ने सोमवार को मैक्स हॉस्पिटल में रमेश गिरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

Leave A Reply