Indinewsline, Lucknow: मुकेश कुमार
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने विद्युत एवं सीमेंट संयंत्रों को एक ही दिन में अब तक की सर्वाधिक 28 वैगन रेक (लगभग 1.12 लाख टन) कोयला एवं क्लिंकर की आपूर्ति कर एक नया एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
मंडल की यह उपलब्धि बनी मील का पत्थर
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने इसे एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लखनऊ मंडल की परिचालन क्षमता और दक्षता में एक मील का पत्थर है।
इसी साल चार मार्च को विद्युत एवं सीमेंट संयंत्रों (टांडा थर्मल पावर हाउस- टांडा 10 रेक, जे.पी. सीमेंट साइडिंग, टांडा 2 रेक, रिलायंस सीमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड 4 रेक, एसीसी टिकरिया सीमेंट वक्र्स 4 रेक, गौरीगंज, फिरोज गांधी थर्मल पावर, ऊंचाहार 8 रेक) को सफलतापूर्वक आपूर्ति की।
ऐतिहासिक उपलब्धि से लखनऊ मंडल की कार्यक्षमता में हुई वृद्धि
कुलदीप तिवारी के मुताबिक इससे पहले मंडल का सर्वोत्तम प्रदर्शन 07 जून 2024 को था, जब एक दिन में 23 बैगन रेक की आपूर्ति की गई थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से लखनऊ मंडल की कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे देश की ऊर्जा और अवसंरचनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
डीआरएम ने सम्बंधित विभागों को दी बधाई
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने सभी संबंधित विभागों को अपनी शुभकामनाएं देते दी है। कहा कि लखनऊ मंडल निरंतर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अग्रसर रहेगा।