उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के नाम बड़ी उपलब्धि, गंगा पुल की मरम्मत का काम समय से पहले किया पूरा, अब चलेंगी ट्रेनें
DRM ने निरीक्षण कर लिया जायजा, अंतिम चरण में चल रहा कार्य
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार)
उत्तर रेलवे लखनऊ प्रशासन ने कानपुर रेलखंड पर स्थित गंगा पुल को अपने निर्धारित समय से पहले ही मरम्मत कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस पुल के मरम्मत कार्य के लिए 20 मार्च 2025 से 30 अप्रैल तक की अवधि यानि 42 दिन निर्धारित की गई थी। अब यह कार्य अंतिम चरण में है। 28 अप्रैल तक काम पूरा होगा। इस रेलपथ पर अगले दिन यानि 29 अप्रैल से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह जानकारी सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने दी।
मरम्मत के दौरान 857 मीटर लंबे इस ब्रिज पर 1706 स्लीपर बदले
कुलदीप तिवारी ने बताया कि 857 मीटर लंबे इस ब्रिज पर 1706 स्लीपर बदले गए हैं। इस ब्रिज पर ट्रेनों के संरक्षित और समयबद्ध परिचालन को एक नई दिशा मिलेगी। शुरूआत में 15 किमी. प्रतिघंटा इसके बाद 30 किमी. प्रतिघंटा और उसके बाद 45 किमी. प्रति घंटा की गति से ट्रेने चलाई जाएंगी।
Related Posts
Comments are closed.