नहीं टूटेगी “AAHA”, वर्कर्स जलाएंगे आदेश की होली

हड़ताल तोड़ने के लिए आशा मिशन चला रहा अभियान

0 612

नई दिल्ली
अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे आशा वर्कर्स की हड़ताल को तोड़ने के लिए तरह—तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे परेशान होकर दिल्ली आशा वर्कर्स एसोसिएशन (दावा यूनियन) गुरुवार को धिक्कार दिवस के रूप में मनाएंगे तथा निंदा प्रस्ताव लाएंगे। साथ ही आशा मिशन के हड़ताल को तोड़ने के खिलाफ सिविल लाइन, विकास भवन, ट्रामा सेंटर के पास मिशन का पुतला दहन किया जायेगा और ऑर्डर की प्रतियां जलाई जाएंगी।
दावा यूनियन की सलाहकार प्रकाश देवी का कहना है कि आशा मिशन हड़ताल को तोड़ने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहा है। अब चेतावनी पत्र जारी किया गया और काम से हटाने की धमकी दी जा रही है। इसके खिलाफ धरना स्थल पर दोपहर 1 बजे मिशन का पुतला दहन किया जायेगा और ऑर्डर की प्रतियाँ जलाई जाएंगी। गुरुवार को धिक्कार दिवस के रूप में मनाएंगे तथा निंदा प्रस्ताव लाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.