Minister का आदेश, 7 दिनों में दे सिविल डिफेंस वालेंटियर्स-बस मॉर्शल को वेतन

 पहले भी दिया था आदेश, लेकिन अ​धिकारियाें ने नहीं माना, तंगी के कारण घर चलाना हो गया है मु​श्किल

0 37
नई दिल्ली
दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने अगले सात दिनों में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स – बस मॉर्शल वेतन देने का आदेश फिर से दिया है। इससे पहले भी उन्होंने ऐसा आदेश दिया था, लेकिन मंत्री के आदेश के बावजूद सिविल डिफेंस वालेंटियर्स और बस मॉर्शल को उनका वेतन नहीं मिला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर 3 सितंबर को राजस्व मंत्री आतिशी ने प्रधान राजस्व सचिव को आदेश दिया था।
आतिशी का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश 2023 के आने के बाद से दिल्ली सरकार की बात नहीं मानी जा रही। वेतन न मिलने से सिविल डिफेंस वालेंटियर्स और बस मॉर्शल के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इन्हें पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह स्थिति चौंकाने वाली है। इस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए। कोरोना के दौरान सिविल डिफेंस वालंटियर ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक राहत सेवाएं पहुंचाने में सरकार की काफी मदद की। राजस्व मंत्री ने कहा कि दिल्ली में जब बाढ़ आई उस समय भी सिविल डिफेंस वालंटियर्स ने अच्छा काम किया। बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने और उनके लिए सुविधाओं की व्यवस्था करने का काम किया। जबकि बस मॉर्शल बसों में अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में ऑन ड्यूटी रहने के बाद भी उनका वेतन जारी नहीं करना सही नहीं है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.