Asha Workers करेंगी आंदोलन को तेज, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के जन्मदिवस पर ली शपथ

सिविल लाइन पर पिछले 30 दिनों से जारी है विरोध प्रदर्शन

0 689

नई दिल्ली
अपनी मांगों को लेकर पिछले 30 दिनों से सिविल लाइन पर विरोध प्रदर्शन कर रही आशा वर्कर्स ने मंगलवार को नवजागरण काल के मनीषी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के 204 वें जन्म दिवस पर आंदोलन को और भी तेज करने की शपथ ली।
दिल्ली आशा वर्कर्स एसोसिएशन (दावा यूनियन) ने कहा कि जबतक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को आशा लीडर्स दावा यूनियन की महासचिव उषा ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्षा शिक्षा राणा, अध्यक्षा सोनू जी, नीरज, गीता, पिंकी, शीतल व अन्यों के अलावा एआईयूटीयूसी दिल्ली राज्य सचिव मैनेजर चौरसिया, सलाहकार प्रकाश देवी ने धरने को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आशाओं की यह हड़ताल एक कामयाब हड़ताल है। 90% आशाएं आज हड़ताल में उतरी हुई है। इसको देखकर प्रशासन बौखला गया है। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि आज हड़ताल के 30 वां दिन है परंतु अभी तक आशा मिशन ने आशाओं की मांग को सरकार या सम्बन्धित मंत्रालय तक नहीं पहुंचाया। आशा मिशन के इस नकारात्मक रवैया के खिलाफ हमारा संगठन दावा यूनियन लगातार इस आंदोलन को और तेज करता जाएगा ताकि हम अपनी न्यायपूर्ण मांग की लड़ाई को आगे बढ़ा सके। आज धरनास्थल पर हड़ताल को समर्थन देने के लिए एक अन्य मजदूर संगठन से इंचार्ज महेंद्र पासवान ने अपनी बात रखी। धरनास्थल पर सभा का संचालन दावा यूनियन की अध्यक्ष सुजाता पांडे जी ने किया।

Leave A Reply