Asha workers ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

दिल्ली सरकार के उदासीनता के खिलाफ आशाओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 47वां दिन

0 320
नई दिल्ली
सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 15 हजार वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही आशा वर्कर्स ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आशा वर्कर्स पिछले 47 दिनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
शुक्रवार को दिल्ली की हजारों आशा वर्कर्स आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर एकत्रित हुई और नारों के साथ पार्टी कार्यालय की तरफ बढ़ी। रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोके जाने पर आशाओं का जुलूस वहीं पर एक विरोध सभा में बदल गया। विरोध सभा को दावा यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष शिक्षा राणा, अध्यक्ष सोनू, महासचिव उषा ठाकुर, नीरज, कुसुम आदि ने कहा कि सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 15 हजार वेतन सहित अन्य सुविधाएं हमारा अ​धिकार है।
आंदोलनकारी आशाओं ने सभा में हड़ताल समर्थित गीत भी गए और आशाओं के बच्चों का एक दल भी आज प्रदर्शन को समर्थन करने के लिए आया। इसी बीच कार्यकारी अध्यक्ष शिक्षा राणा के नेतृत्व में एक डेलिगेशन आम आदमी पार्टी कार्यालय पर ज्ञापन देने के लिए गया।
इस मौके पर एआईयूटीयूसी के दिल्ली सचिव मैनेजर चौरसिया ने कहा कि हड़ताल को 47 दिन हो गए हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है। हम सरकार से सवाल कर रहे हैं कि क्या उनको आशाओं की कोई चिंता नहीं है। जो देश भर के लोगों तक सरकार की स्वास्थ्य योजना को पहुंचती हैं। लेकिन सरकार उन आशाओ के लिए कोई सुविधा देने के लिए नहीं सोच रही है। दिल्ली सरकार से हमें मांग करते हैं कि वह आशाओं के वेतन में बढ़ोतरी करें और आशाओं के इंसेंटिव में बढ़ोतरी करें। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम हड़ताल पर हैं और हड़ताल पर ही रहेंगे।
आशा नेताओ ने कहा कि जनता और महिलाओं की बात करने वाली अरविंद केजरीवाल की सरकार आशा हड़ताल को अनदेखा व अनसुना कर रही है। सभा का संचालन सुजाता पांडे ने किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.