संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने के लिए AAP कार्यकर्ताओं ने घर-घर दी दस्तक, प्रथम चरण में यूपी के 25 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य

संजय सिंह को जेल भेज कर आम आदमी की आवाज को दबाने की हो रही कोशिश- शेखर दीक्षित

0 57

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश के हर जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटे। इन पर्चों में संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों और गिरफ्तारी का सच बताया गया है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में आज से आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाकर प्रथम चरण में 25 लाख घरों में दस्तक देगी।

राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष शहर दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्वी विधानसभा के अंतर्गत पेपर मिल निशातगंज में पर्चा अभियान चलाया। अभियान के तहत कार्यकता हर घर पहुंच कर अपने सांसद व उप्र प्रभारी संजय सिंह की ईडी द्बारा की गयी अवैध गिरफ्तारी का काला सच उजागर किया।


इस मौके पर पत्र के अनुसार जिलाध्यक्ष शेखर दीक्षित ने बताया कि संजय सिंह आम आदमी की आवाज, पटरी-रेहड़ी, दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठा रहे थे तो उन्हें संसद से निलंबित किया गया। जब उन्होंने किसानों के संघर्ष की आवाज उठाई तो उन्हें ईडी का डर दिखाया गया। लेकिन संजय सिंह तब और हमलावर हो गये और उन्होने प्रधानमंत्री और अडानी के भ्रष्टाचार का सच उजागर करना शुरू कर दिया।
कहा गया कि संजय सिंह ने जब केंद्र सरकार और उप्र सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू किया तो संजय सिंह को जेल भेजने की साजिश रची गयी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संजय सिंह ने राजनीति का स्वच्छ चेहरा बनने की कोशिश की और काले कारनामों से दूर रहे। कोरोना काल में आम आदमी के लिए संघर्ष करना हो चाहे सबके लिए आगे आकर लड़ना हो, सबमें संजय सिंह सबसे आगे खड़े रहे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने किसान बिल पर मोदी सरकार को घेरा । अडानी की लूट का पर्दाफाश किया। केंद्र सकरार के भ्रष्ट व संगीन अपराधों का खुलासा करते हुए मोदी-अडानी गठजोड़ के जरिये देश को लूटने की साजिशों का बुलंद आवाज में विरोध किया।
जिलाध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि संजय सिंह की इन्हीं सब नीतियों और केजरीवाल सरकार के माडल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ते देख मोदी सरकार ने अपने दोनों नुमाइंदों ईडी और सीबीआई के जरिये पहले सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल में डाला और शराब नीति के झूठे बवंडर में सबको घेरने की कोशिश कर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। इसी में संजय सिंह को भी घेरा गया। दिलचस्प यह है कि आज तक ईडी और सीबीआई एक भी सुबूत पेश नहीं कर सकी है।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हम सबने पर्चो को बांट कर देश को जागरूक करने का काम किया है। ताकि देश की जनता को सच पता चल सके।
इस मौके पर उनके साथ सैयद फखरुल इमाम, नीरज सक्सेना, रेखा चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश शुक्ला, वत्सल तिवारी, नीरज गुप्ता, कृपा निधान, ज्ञान सिंह वर्मा, सरोज कुमार रावत, नीरज, पीके बाजपेई, साहिल अंसारी सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.