BJP व्यापारियो का वोट लेकर उन्हें ही आर्थिक चोट देती हैं – अरविन्दर सिंह लवली

कांग्रेस सरकार ने दिल्ली में सीलिंग रोकने के लिए विशेष प्रोटेक्शन एक्ट 2006 पास न किया होता तो आज 30 लाख से ज्यादा दुकानदार बेरोजगार हो जाते। - अजय माकन

0 83

नई दिल्ली

करोल बाग में कांग्रेस ने रविवार को बीजेपी के खिलाफ एक विशाल रेली का आयोजन किया । जिसमें हजारों की संख्या में लोग मोजूद थे।    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में करोल बाग के हाथी चौक स्थित ‘‘जवाब दोहिसाब दो अभियान के प्रथम चरण में आयोजित चौथी विशाल प्रतिज्ञा रैली में हजारों लोगों की मौजूदगी में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मध्यम, मझले और छोटे ट्रेडर्स की दुश्मन है और चंद चुनिंदा पूंजीपतियों के संरक्षण के लिए काम करती है तथा उनको आर्थिक लाभ, सरकारी मदद और लोन दिलाकर देश की जनता के पैसे को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीलिंग की तलवार आज भी छोटे, मझले और मध्यम वर्ग ट्रेडर्स की गर्दन पर लटकी हुई है। अरविन्दर सिंह लवली ने रैली में पहुचने से पहले क़रोल बाग़ स्तिथ हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली का आर्शीवाद लिया। प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन ने भी संबोधित किया। करोल बाग जिला में आयोजित प्रतिज्ञा रैली की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  मदन खोरवाल और विरेन्द्र कसाना ने की।

रैली में भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, व्यापारी  और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि जनता भाजपा शासन से उब चुकी है। उत्साह और जोश से भरे लोगों में महिलाओं, युवको व क्षेत्रीय लोग ‘‘जय कांग्रेस-विजय कांग्रेस’’, ‘’कांग्रेस को लाएंगे-दिल्ली को बचाऐंगे’, ‘‘भाजपा हराओ-दिल्ली बचाओ’’, ‘‘नफरत नही मौहब्बत चाहिए-अब देश को राहुल गांधी चाहिए’’ सहित आदि नारे लगा रहे थे।कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने दिल्ली में सीलिंग रोकने के लिए विशेष प्रोटेक्शन एक्ट 2006 पास न किया होता तो आज 30 लाख से ज्यादा दुकानदार बेरोजगार हो जाते। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार ने दिल्ली के लोगों को राहत पहुॅचाने के लिए सितम्बर 2013 में मास्टर प्लान-2021 में संशोधन करके 2183 सड़कों को मिक्स लैंड यूज के लिए नोटिफाई किया था परंतु शर्तो के मुताबिक मौजूदा सरकारों द्वारा आज तक वहां पर सुविधाऐं उपलब्ध नही कराई गई। उन्होंने यह भी कहा कि 2012 में कांग्रेस सरकार ने 70 प्रतिशत से अधिक औद्योगिक ईकाईयों वाले क्षेत्रां को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया था जिनमें मौजूदा केन्द्र और दिल्ली सरकार ने आज तक कोई पुर्नविकास कार्य नही किए हैं। मौजूदा औद्योगिक क्षेत्र जो दिल्ली में बनाए गए उनमें 20 कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए और 5 को मौजूदा सरकारों ने नोटिफाई किया जिसकी रुपरेखा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनाई गई। दिल्ली व केन्द्र की सरकार मौजूदा सरकारों ने अभी तक इन औद्योगिक क्षेत्रों में पुनर्विकास करने में कोई योगदान नही दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.