LUCKNOW के सड़क हादसे में बलिया सपा जिलाध्यक्ष की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश ने दी सांत्वना

जिलाध्यक्ष की स्कूटी में टक्कर मारने वाला शव वाहन का चालक गिरफ्तार

0 125

लखनऊ।

लखनऊ में भैसाकुंड बैकुंठधाम के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार शव वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बलिया सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव (45) की मौत हो गई। सुबह साथी बलिया निवासी राजेंद्र पांडेय के साथ लोहिया पार्क से बंधा रोड होते हुए अलीगंज के चांदगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना में राजेन्द्र पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने राजमंगल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेन्द्र पाण्डेय का इलाज चल रहा है। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। निधन की सूचना पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।


बलिया के फेफना बिसुकिया निवासी राजमंगल यादव (45) जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रविवार सुबह चांदगंज स्थित आवास से स्कूटी पर सहयोगी राजेन्द्र पाण्डेय के साथ घूमने निकले थे। वह गोमतीनगर लोहिया पार्क से गोमती तटबंध होते हुए घर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे वह भैसाकुंड स्थित बैंकुठधाम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार शव वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी राजमंगल चला रहे थे और पीछे राजेंद्र पांडेय बैठे थे। वाहन की टक्कर से दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस बीच शव वाहन चालक दोनों को कुचलते हुए भाग निकला। घटना के वक्त हेलमेट नहीं लगाए होने के नाते सिर में गंभीर चोटें आई। दोनों के ऊपर से वाहन पार हो जाने से शरीर के दूसरे अंगों में चोट आई।
हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने राजमंगल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेन्द्र पाण्डेय का इलाज चल रहा है। हजरतगंज कोतवाली इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक नंबर के आधार पर चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। राजमंगल यादव की पत्नी रंजू यादव बलिया से जिला पंचायत सदस्य हैं। परिवार में एक बेटा रजनीश यादव और दो बेटियां हैं।
राजमंगल के मौत की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राज मंगल पार्टी के सक्रिय पदाधिकरी थे। राज मंगल की मृत्यु उनकी व्यक्तिगत क्षति है।
राहगीरों के मुताबिक स्कूटी चालक ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। हेलमेट न पहने होने से राजमंगल यादव के सिर में गंभीर चोट आ गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिवार वालों का कहना है कि लखनऊ में रहने पर अक्सर वह सुबह घूमने निकलते थे। अधिकतर वह कार से ही जाते थे। रविवार को ड्राइवर के न आने से खुद कहीं स्कूटी लेकर साथी राजेन्द्र पाण्डेय के साथ निकल गए थे। कार में जाते तो यह हादसा न होता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.