LUCKNOW महिला हॉफ मैराथन में शामिल होंगे BJP अध्यक्ष JP नड्डा- कौशल किशोर

PM मोदी की 'मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद महिला हॉफ मैराथन का शुभारंभ

0 186

लखनऊ।
31 दिसम्बर की सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद महिला हॉफ मैराथन का शुभारंभ होगा। मैराथन दौड़ के लिए 18 वर्ष से ऊपर की 4008 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कराया है। यह जानकारी केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को VVIP गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि महिला हाफ मैराथन दौड़ में मुख्य अतिथि के तौर पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा मौजूद रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, BJP के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा व महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के विजन विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए महिला हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
महिला हाफ़ मैराथन दौड़ 21 किमी की होगी। मैराथन लखनऊ के दुबग्गा चौराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुए वापस दुबग्गा चौराहा पर समाप्त होगी।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि महिला हाफ मैराथन दौड़ इस वर्ष का महिलाओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.