राष्ट्रीय महापुरुषों के सम्मान को लगातार ठेस पहुंचा रही है महापौर : भाजपा

0 67

नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता वीरेन्द्र बब्बर ने दिल्ली की महापौर डा. शैली ओबरॉय द्वारा अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय महापुरूषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कड़ी निंदा की है।


वीरेन्द्र बब्बर ने कहा है की बुधवार को स्वामी श्रद्धानंद जी की जन्म जयंती है और तय कार्यक्रम अनुसार महापौर को प्रातः 10.30 बजे टाउन हाल प्रांगण में लगी स्वामी श्रद्धानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करना था पर उन्होने अंतिम समय कार्यक्रम रद्द कर दिया और केवल क्षेत्रीय उपायुक्त मोहित बंसल एवं 5 निगम कर्मियों ने माल्यार्पण किया।

महापौर 23 दिसम्बर को स्वामी जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी नही आईं थी। इससे पूर्व 10 सितम्बर 2023 को महापौर स्पोर्ट्स क्लब में पूर्व केंद्रीय मंत्री जीबी पंत की प्रतिमा का माल्यार्पण करने नही पहुंची थी।
इसी तरह 11 जनवरी 2024 को महापौर फतेहपुरी चौक पर स्वामी विवेकानंद तो 23 जनवरी को परेड़ ग्रऊंड स्थित नेता सुभाष चन्द्र बोस तो 18 फरवरी को पूर्व महापौर श्री शांति देसाई को पुष्पांजलि देने नही आईं थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.