Congress के हाथ से छुट सकता है हिमाचल का दामन

भाजपा नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात, कहा बहुमत साबित करें कांग्रेस की सरकार

0 72

शिमला
छत्तीसगढ़ और राजस्थान से सत्ता गवाने के बाद कांग्रेस हिमाचल से भी बाहर हो सकती है। राज्यसभा चुनाव के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री सुखों के खिलाफ लामबद्ध हुए विधायकों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हैं। इसी बीच भाजपा नेता जयराम ठाकुर भी राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार को बहुमत साबित करने की मांग कर चुके हैं। ऐसा होता है तो अल्पमत में आई कांग्रेस सरकार गिर सकती है। सूचना मिल रही है कि कांग्रेस के 40 में से 26 विधायक मौजूदा मुख्यमंत्री के खिलाफ है। ऐसे में हो सकता है कि कांग्रेस की आलाकमान मुख्यमंत्री को बदल दें। ऐसा करना कांग्रेस के लिए भी मजबूरी बन गया है। अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो एक और राज्य उसके हाथों से छीन सकता है। लोकसभा से पहले यदि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के हाथों से जाता है तो यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.