दिल्ली में सोलर पॉलिसी पर LG-CM आमने सामने, जानें क्या है मामला

मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप, कहा फाइल रोक रहे एलजी

0 46

नई दिल्ली
दिल्ली में सोलर पॉलिसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल आमने सामने आ गए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर झूठ बोलने और पॉलिसी को रोकने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय ने आरोप लगाया कि LG ने दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी रोक दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर के सोलर पॉलिसी का एलान किया था। इस सोलर पॉलिसी से दिल्ली के बिजली के बिल जीरो होने थे।
वहीं मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए LG House के सूत्रों ने कहा कि आदतन झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रही है केजरीवाल सरकार। एलजी ने दिल्ली की सोलर पॉलिसी नहीं रोकी है। पालिसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे लोगों के बिजली बिल जीरो हो जाते। उलटे पालिसी में एक “रेसको” प्रावधान है जिससे सिर्फ निजी बिजली कंपनियों को फ़ायदा होगा। LG ने इसी प्रावधान पर विवरण मांगा है। LG ने ये भी पूछा है कि क्या इस पॉलिसी में भारत सरकार की हज़ारों करोड़ की कैपिटल सब्सिडी से उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिये सामन्जस्य का प्रावधान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.