नगर निगम कर्मचारी संघ की मेहनत रंग लाई, कर्मियों पर आश्रितों को अब मिलेगा पारिवारिक पेंशन

तलाकशुदा, विधवा व अविवाहित पुत्रियों को अब आजीवन पारिवारिक पेंशन मिलेगी

0 168

लखनऊ, रिपोर्टर।
नगर निगम कर्मचारियों पर आश्रित उनकी तलाकशुदा, विधवा व अविवाहित पुत्रियों को अब आजीवन पारिवारिक पेंशन मिलेगी। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है।

नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने बताया कि इसकी मांग काफी दिनों से की जा रही थी। कई बार आन्दोलन भी किया गया था। अब नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने कर्मचारियों की यह मांगे मान ली हैं। अब निगम के सभी कर्मचारियों की तलाकशुदा, अविवाहित तथा विधवा बेटियों को आजीवन पारिवारिक पेंशन मिलेगी। उन्होंने नगर आयुक्त व निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इधर, आदेश जारी होते ही नगर निगम कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने  इसी साल 12 मार्च को की थी मांग, ये रहा पत्र..

Leave A Reply

Your email address will not be published.