Delhi News: भीषण गर्मी में पीने के पानी को तरसे दिल्ली की जनता 

भीषण गर्मी में पीने के पानी के मुद्दे पर किसी भी पार्टी को राजनीति ना कर समाधान करवाना चाहिए- देवेन्द्र यादव

0 49

नई दिल्ली

दिल्ली में बढ़ते पानी संकट को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने कहा कि भीष्ण गर्मी में पीने के पानी की किल्लत होना दिल्लीवासियों के लिए बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि भीष्ण गर्मी में दिल्ली का ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां पानी की समस्या न हो।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यमुना में जल स्तर कम होने पर दिल्लीवासियों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। हरियाणा सरकार को तत्काल यमुना नदी में तजेवाला के पास से पानी को अधिक मात्रा में छोड़ना चाहिए ताकि भीषण गर्मी में पानी की समस्या झेल रहे दिल्लीवासियों को राहत मिले।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पानी की गर्मी में पीने के पानी के लिए तरस रहे लोग को राहत पहुॅचाने के लिए केन्द्र सरकार, दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार को आपस में समन्वय स्थापित करके यमुना में पानी छोड़ने के लिए हरियाणा सरकार को बाध्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से दिल्ली को मिलने वाले पानी को हरियाणा सरकार तुरंत छोड़कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाऐं तथा यह समस्या जनता की जरुरत से जुड़ा हुआ मुद्दा है इस पर किसी भी पार्टी को अपने फायदे के लिए राजनीति नही करनी चाहिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.