लखनऊ में खुलेआम युवक बना रहे थे बम, अचानक बम फटने से हुआ यह हादसा, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

धमाके में एक युवक का पैर फटा, मौके से उसका साथी फरार

0 83

लखनऊ, रिपोर्टर।
राजधानी लखनऊ में बड़ी वारदात सामने आयी है। इन्दिरानगर इलाके में गुरुवार दोपहर को एक पार्क में बैठ कर सुतली बम बनाते वक्त विस्फोट हो गया। धमाके में एक युवक का पैर फट गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मौके से उसका साथी भाग निकला।
विस्फोट में दिव्यांश के बायें पैर का तलवा फट गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत के चलते घरों से निकल आये। लोग जब पार्क के अंदर पहुंचे तो दिव्यांश लथपथ हालत में देखा। मौके से उसका साथी भाग निकला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दिव्यांश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उसके साथी के बारे में पता लगा रही है। बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
ACP गाज़ीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि दोनों युवक पार्क में पटाखे वाला लहसुन बम बना रहे थे तभी हादसा हो गया। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
पार्षद ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल
इस्माईलगंज प्रथम वार्ड से कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि एक बम धमाका हुआ है। उसमें एक लड़का बुरी तरह से घायल हुआ है। उन्होंने कहा यहां के लोग बहुत डरे हुए हैं। कानून व्यवस्था सही नहीं है। यहां अराजकतत्व इकट्ठे होते हैं। कई बार शिकायत होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है सुबह शाम जो बच्चे आते
हैं उनको भी दुर्घटना होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को सुधारा जाए। राजधानी का लॉ एंड ऑर्डर फेल हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.