आजमगढ़: बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी–सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

भाजपा के जिला अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर की कार्यक्रम की शुरुआत

0 229

आजमगढ़, उपेन्द्र कुमार पांडेय।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ताओं की बात प्रशासन स्तर पर सुनी जाएगी। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता की सेवा होती रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष पल्हना मंडल में विधान सभा लालगंज में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि और गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए की सरकार बनी है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर देश व प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन एवम विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों और ऋषि मुनि ने संकल्प लिया था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का, सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाने का, जो आज पूरा हो रहा है। जिस प्रकार से हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके पार्टी को वोट दिलाने का कार्य किया है निश्चित ही वो अभिनंदन के पात्र हैं।

पूर्व सांसद संगीता आजाद ने कहा कि 2024 के चुनाव में विपक्षियों द्वारा भ्रामक प्रचार किया गया कि भाजपा के लोग संविधान बदल देंगे, जबकि संविधान को इन्ही कांग्रेस के लोगों द्वारा कई बार बदला गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, नरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, रामनयन सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, रजनीकांत त्रिपाठी, राजेश सिंह, उमाकांत तिवारी, बृजेश राय, मयंक श्रीवास्तव, आदर्श राय, रजनीश जायसवाल, सौरभ कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.