यूपी में एनएचएम से तैनात कोविड कर्मियों की नहीं जाएगी नौकरी, समायोजन का आश्वासन
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और श्रममंत्री अनिल राजभर से मुलाकात के बाद दी जानकारी
लखनऊ, सवाददाता।
उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के दौरान तैनात किए गए कोविड कर्मचारियों का समायोजन होगा। अधिकांश कर्मचारियों की व्यवस्था कर दी गई है। करीब 2200 कर्मचारी बचे हैं जिन्हें समायोजित करने की तैयारी चल रही है। किसी को भी निकाला नहीं जाएगा। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और श्रममंत्री अनिल राजभर से मुलाकात के बाद दी।
एनएचएम कर्मी अपनी मांगों के लिए एकजुटता दिखाएं- संघ![]()
दरअसल, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और श्रममंत्री अनिल राजभर से मुलाकात की। एनएचएम कर्मचारियों के स्थानांतरण के साथ सामाजिक सुरक्षा की मांग पर मंत्रियों से चर्चा की। संघ ने एनएचएम कर्मचारियों से अपील की कि वह अपनी मांगों के लिए एकजुटता दिखाएं।
Related Posts