भाजपा किसानों, नौजवानों, गरीबों के मुद्दे पर बात नहीं करती- अखिलेश यादव

भाजपा ने पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीना, नौजवानों को नौकरियां नहीं दी

0 85

लखनऊ, संवाददाता।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अयोध्या में हार गई। भाजपा को पता चल गया है कि साम्प्रदायिक राजनीति खत्म हो रही है। वह फिर से समाज में दूरियां पैदा करने के लिए फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि कारोबार लोगों को जोड़ता है लेकिन भाजपा वोट और सत्ता के लिए नफरत फैलाती है। भेदभाव करती है। समाज को लड़ाती है।

भाजपा किसानों, नौजवानों, गरीबों के मुद्दे पर बात नहीं करती

पार्टी मुख्यालय से गुरूवार का जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि लोग नौकरी, तरक्की, खुशहाली चाहते हैं। महंगाई, बेरोजगारी से निजात चाहते हैं लेकिन भाजपा किसानों, नौजवानों, गरीबों के मुद्दे पर बात नहीं करती है। भाजपा सरकार झूठे वादे करती है। बड़ी-बड़ी बाते करती है लेकिन वो उसके फैसलों में दिखाई नहीं देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीना, नौजवानों को नौकरियां नहीं दी।

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल, कानून व्यवस्था ध्वस्त

पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पहले पुलिस चोर पकड़ती थी, भाजपा सरकार में पुलिस-पुलिस को पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अपराध का भंडाफोड़ हो रहा है।

स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त, गरीबों को नहीं मिल रहा इलाज

सपा मुखिया ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था फुटपाथ पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की जान बचाने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील थानों से लेकर विभागों में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गयी है। भाजपा के नेता खुद स्वीकार कर रहे हैं। प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.