केशव मौर्य दिल्ली में भाजपा नेताओं के वाइफाई का पासवर्ड हैं-अखिलेश यादव

दिल्ली व लखनऊ अगर मिल कर साथ चलते तो यूपी कितना प्रगतिशील राज्य बन जाता

0 94

लखनऊ, संवाददाता।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के आंतरिक सियासत पर निशाना साधा। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के मोहरा हैं। वे दिल्ली के भाजपा नेताओं के वाइफाई का पासवर्ड हैं। अब इस पासवर्ड का खेल देखिए। क्या ऐसे सरकार चलेगी? उन्होंने कहा कि दिल्ली व लखनऊ अगर मिल कर साथ चलते तो यूपी कितना प्रगतिशील राज्य बन जाता।

बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कराने को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे

उन्होंने कहा कि वह (केशव मार्य) आरक्षण पर पत्र लिख कर दोहरी भूमिका में खेलना चाहते हैं। यहां भी बदनाम न हों और वहां भी बनें रहें। अखिलेश यादव ने कहा कि बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कराने को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे। उन्हें वहां से पूरा न्याय मिलेगा। राज्यसभा चुनाव में तो जो हुआ कैमरे पर हुआ….। यह लोग हमारे खिलाफ बोलते हैं। यह सब भाजपा में चले गए हैं। इन्होंने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी हैं। सपा विधायक पल्लवी पटेल के सीएम से मिलने के बाबत सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। चूंकि पल्लवी पटेल पीडीए से आती हैं और महिला हैं। इसलिए वह उनकी सदस्यता खत्म नहीं कराएंगे।

हमारी पार्टी ने समाजवादी और पीडीए परिवार ने साम्प्रदायिक राजनीति का अंत किया

सपा प्रमुख ने कहा कि एक राज्यपाल थे यहां जो सरकार को चि_ी लिखते थे, अखबार की कटिंग लगाकर जातिवादी होने का आरोप लगाते थे आज बताइये प्रमुख पदों पर कौन लोग बैठे हैं। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव गृह कौन हैं सब जानते हैं। अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी ने समाजवादी और पीडीए परिवार ने साम्प्रदायिक राजनीति का अंत किया। हमारी पार्टी को मुस्लिम यादव की पार्टी बताने वालों को पीडीए ने जवाब दिया। संविधान में आरक्षण मूल भावना है। बीजेपी इसकी मूल भावना से छेड़छाड़ कर रही है। चुनाव में अधिकारियों ने बहुत भेदभाव किया, अधिकारियों ने बहुत खेल किया। अब उपचुनाव के लिए ऐसा ही करने की तैयारी है।

एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि भ्रष्टाचार हो रहा है

अखिलेश यादव ने कहा कि अब भाजपा के नेता व विधायक ही कह रहे है कि उन्होंने अपने जीवन काल में ऐसा भ्रष्टाचार नही देखा, एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रधान सांसद के क्षेत्र में पुलिस वसूली करती पकड़ी गई, हमने तो ये भी देखा कि पुलिस खुद रेट तय कर रही है कि टांग पर गोली मारने पर कितना रुपया मिलेगा। सरकार में बैठे लोग जिनके पास सम्पर्क और पैसा है वो लोग लखनऊ सरोजनी नगर के मामले में खुलासा नही होने दे रहे हैं।

अखिलेश ने केशव मौर्य के बार बार दिल्ली जाने को लेकर किया तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के बार बार दिल्ली जाने को लेकर तंज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटर- सिटी आवागमन सेवा चल रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.