घोटालों की जांच से बचने के लिए AAP ने किया गठबंधन : अमित शाह

संसद में दिल्ली सेवा बिल पर अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री ने आप सरकार पर साधा निशाना

0 94
नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर संसद में जमकर निशाना साधा। संसद में दिल्ली सेवा बिल पर अपनी बात रखते हुए अमित शाह ने कहा कि AAP सरकार ने घपलों, घोटालों और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए गठबंधन का सहारा लिया है। मुख्यमंत्री ने करोड़ रुपये खर्च कर अपना घर बनवाया। पार्टी के नेताओं ने जमकर भ्रष्टाचार किया। उसी भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पूरा विपक्ष एक हो गया है और पूरा देश इसे देख रहा है। AAP सरकार ने विजिलेंस विभाग को इसीलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वहां आबकारी घोटाले की फाइल, मुख्यमंत्री के नए बंगले के निर्माण पर अवैध रूप से हुए खर्च की फाइल सहित इनके अनेक घोटालों की फाइलें हैं।

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे कितने भी गठबंधन कर ले। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार विकास को रोकना चाहती है। यहीं कारण है कि उन्होंने AIIMS, IIT-Delhi जैसी संस्थाओं के 13 परमिशन पर अभी तक सहमति नहीं दी थी। 5G टेक्नोलॉजी लाने के लिए 2016 में एक अधिनियम बनाया गया, जो देश के सभी राज्यों ने स्वीकार किया, पर AAP सरकार ने उसे स्वीकार नहीं किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जनता से कोई लेना देना नहीं है। यहीं कारण है कि जनता की चर्चा करने के लिए उन्होंने कभी दिल्ली विधानसभा का कोई सत्र नहीं बुलाया। उन्होंने केवल बजट सत्र को बुलाया। वह उनकी केवल मजबूरी थी, नहीं तो बजट पास नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश में दिल्ली ही एकमात्र ऐसी असेंबली है, जिसका सत्र सामान्य ढ़ंग से नहीं चलता।
मुख्यमंत्री को यदि राजनीतिक भाषण देना होता है तब विधानसभा के विशेषाधिकार की आड़ में वे बस आधे दिन का सत्र बुला लेते हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को न लोकतंत्र की चिंता है, न देश की चिंता है, बस अपने गठबंधन को बचाने के लिए ये सारे लोग यहां चर्चा में बैठे हुए हैं। आज भारत विपक्ष के इस दोहरे चरित्र को देख रहा है।
Leave A Reply