AAP इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी- दिलीप पांडे

विधायक दिलीप पांडे ने भाजपा पर लगाते हुए कहा है कि भाजपा ईडी के जरिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो अब सीबीआई के जरिए गिरफ्तार करने की योजना बना रही है

0 21

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा को दो टूक जवाब दे दिया है कि हमें इंडिया गठबंधन से अलग करने की उसकी कोशिश बेकार है। आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता भी दिखाएगी। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि जब तक ‘‘आप’’ और कांग्रेस का गठबंधन ठोस आकार नहीं लिया था, भाजपा वेट मोड में बैठी थी, लेकिन जैसे ही गठबंधन ने आकार लिया, वह हैवी मोड में आ गई है। इसलिए भाजपा अब सीबीआई के जरिए सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। लेकिन ईडी और सीबीआई का भय दिखाकर आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन से बाहर रहने का दबाव बनाने वाली भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि हम उसकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एवं विधायक दिलीप पांडे ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि अब इस बात पर मुहर लगती दिख रही है कि इंडिया गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर समझौता ठोस आकार लेता जा रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद से भाजपा के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस हड़कंप मचने का प्रमाण यह है कि ईडी के जरिए सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराने में असफल रहने होने के बाद भाजपा अब सीबीआई के जरिए सीआरपीसी 41ए के तहत गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कराने की योजना बना चुकी है। यह वही सीबीआई है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने केस पायलट कहा था। इस घटना के पीछे के तथ्य चीख-चीख कर बता रहे हैं कि जब तक भाजपा को यह लग रहा था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच का गठबंधन कोई आकार नहीं लेने वाला है, तब तक भाजपा वेट मोड ऑन करके बैठी थी। अब जैसे ही खबरें आने लगी कि ‘‘आप’’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है और सीटों पर सहमति बन गई है, वेट मोड से भाजपा हैवी मोड में आ गई।

विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा को जब यह अहसास हुआ कि कि ईडी के जरिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाला वाला रास्ता हमने ही कोर्ट जाकर बंद कर दिया है, तो उसने सीबीआई के जरिए सीआरपीसी 14ए के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का एक नया रास्ता अख्तियार है। उन्होंने कहा कि ने पिछले 20 घंटों से हमारे पास बहुत सारे लोगों के संदेश आ रहे हैं। बहुत लोग हमसे कह रहे हैं कि भजपा को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का साथ आना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। भाजपा इंडिया गठबंधन से ‘‘आप’’ को दूर रखने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए महाषड़यंत्र रचेगी। अगर इससे बचना है तो आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से बाहर आ जाए।

विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा के अंदर इतनी ज्यादा घबराहट है कि अब वो सीबीआई का गलत इस्तेमाल करने तुली हुई है। सीबीआई की नोटिस का भय दिखाकर अरविंद केजरीवाल और ‘‘आप’’ को इंडिया गठबंधन से बाहर निकलवाने का दबाव बनाने वाली भाजपा को यह समझना होगा कि भले ही भाजपा ने देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ा रखी हो या ईडी-सीबीआई का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही हो। लेकिन आम आदमी पार्टी भाजपा की ईडी और सीबीआई से डरने वाले नही हैं। आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भजपा के इस राजनैतिक अहंकार का सामना करेगी। आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा से लड़ेगी और उसे सत्ता से बाहर का रास्ता भी दिखाएगी। अगर भाजपा सीबीआई का भय दिखाकर इंडिया गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रही है तो भाजपा और सीबीआई में भाजपा के इशारे पर काम करने वाले लोग समझ लें कि आम आदमी पार्टी इस देश के आम लोगों की पार्टी है, जिनका दर्शन कट्टर ईमानदारी और देशभक्ति है और देश की सेवा करना है। अगर भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ हैं तो वो इस देश की आम जनता के खिलाफ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.