आजमगढ़: माता प्रसाद पाण्डेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज ने दी बधाई

हमेशा ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करते हैं माता प्रसाद पाण्डेय

0 221

आजमगढ़, उपेन्द्र कुमार पांडेय।

माता प्रसाद पांडेय को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बताया कि पंडित माता प्रसाद पाण्डेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मणों में खुशी है क्योंकि वह हमेशा ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करते हैं।

ब्रजेश ने बताया कि 2006 में जब कुंवर सिंह उद्यान आजमगढ़ में ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद द्वारा विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ था तो मुख्य अतिथि के रूप में माता प्रसाद पाण्डेय जी उसमें शामिल हुए थे।

परिषद की तरफ से उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. दुर्गा प्रसाद दिवेदी, तारकेश्वर मिश्रा, इं. कैलाश नाथ चतुर्वेदी, विश्वदेव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्रा, आनंद उपाध्याय, रामाश्रय उपाध्याय, रामकवल चतुर्वेदी, उपेंद्र दत्त शुक्ला, दिनेश तिवारी आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.