आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव और लालगंज की नीलम सोनकर ने किया नामांकन
जन सभा को देख कर लग रहा की यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है- भूपेंद्र सिंह चौधरी
आजमगढ़, उपेन्द्र कुमार पांडेय।
भाजपा जिला कार्यालय से अपने- अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आजमगढ़ जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल अखिलेश मिश्रा गुड्डू उपस्थित रहे।
नामांकन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज की यह जन सभा को देख कर लग रहा की यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है। आज की यह सभा देख कर विरोधी ऐसे ही मैदान छोड़ कर भाग जायेंगे। अपने संबोधन में कहा कि जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और देश में नरेंद्र मोदी तब विकास की धार बह रही है। इस सरकार में महिलाओ का सम्मान संभव है।हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओ के आरक्षण दे कर महिलाओ का सम्मान बढ़ाने का अगर कोई काम किया है तो वह मोदी की सरकार में ही संभव हुआ है। महिलाओं के नाम से राशन कार्ड, महिलाओं के नाम से आवास देने का काम कोई किया है तो मोदी ने किया है।![]()
Related Posts