BJP ने मंत्री Atishi के आवास के बाहर मटका फोड़ किया प्रदर्शन 

0 116

नई दिल्ली

दिल्ली में पानी के संकट को लेकर को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने गुरुवार को जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर हाथों में मटका लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दिल्ली सहित कई इलाकों से हाथों में बैनर लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने केजरीवाल हाय हाय के साथ कई नारे लगाए।

ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के अंदर आज महिलाएं 52 डिग्री में भी घर से बाहर सिर्फ पानी की संकट को लेकर निकलने को मजबूर हो चुकी है तो दिल्ली सरकार को सोचना चाहिए कि उन्होंने इस गर्मी में पानी को लेकर क्या व्यवस्था की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ आतिशी राजनीतिक पर्यटन में व्यस्त हैं तो वहीं  दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल अपने बेल पर चुनावी प्रचार में व्यस्त हैंप्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के अंदर सियासी फायदे के लिए पानी संकट की सच्चाई को छिपा रही है।

दरअसल, हरियाणा सरकार पानी दे रही है, उसको स्टोर करने की जगह अधिकतर पानीपत उनके द्वारा किए भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुश्री आतिशी जो सिर्फ झूठ की दुकान चलाती है एक बार फिर से पानी की संकट पर राजनीति कर रही है लेकिन दिल्ली की जनता का पानी के लिए सड़को पर आना केजरीवाल सरकार की नाकामियों की पोल खोलने के लिए काफी है।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश मीडिया प्रमुख  प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति में हुए मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा महामंत्री  सरिता तोमर, उपाध्यक्ष  शोभा शुक्ला एवं  शिखा माथुर,  अपर्णा गोयल, रेखा सिंह,  अलका जोशी, रीना गगन प्रकाश एवं  उषा शर्मा सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.