BJP ने पश्चिमी दिल्ली में चलाया गया मेरी माटी-मेरा देश अभियान

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा प्रभारी जय प्रकाश ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ चलाया संपर्क अभियान

0 49

नई दिल्ली
भाजपा के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा प्रभारी जय प्रकाश ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत West Delhi में अभियान चलाया। इस अभियान की शुरूआत राजौरी गार्डन से हुई और पंजाबी बाग में खत्म हुई।


अभियान के दौरान जय प्रकाश के साथ पूर्व निगम पार्षद कृष्ण गहलोत सहित अन्य भाजपा नेता अनधिकृत कॉलोनी, झुग्गी बस्ती, सिख समुदाय के लोगों के घर सहित अन्य जगहों पर गए और लोगों ने अन्न, मिटृटी मांगी। साथ ही इस अभियान के साथ जुड़ने की अपील की।
इस मौके पर जय प्रकाश ने कहा कि यह देश के साथ जुड़ने का मौका है। हर देशवासी को इसमें साथ देना चाहिए। भाजपा पूरे देश में अभियान चला रही है। इससे पहले हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था।

जय प्रकाश अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अभियान के तहत पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र के नजफगढ़ ज़िला में कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिटृटी व अन्न ले रहे थे। बता दें कि यह “राष्ट्रव्यापी अभियान राष्ट्र और बहादुरों की उपलब्धियों काे जश्न मनाने को लेकर है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.