आजमगढ़ में भाजपा ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, सफाई व रक्तदान कर लगाई प्रदर्शनी

बड़ा गणेश मंदिर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल व लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वच्छता कार्यक्रम किया

0 82
आजमगढ़∶ उपेन्द्र कुमार पांडेय।
भाजपा जिला अध्यक्ष सदर कृष्ण पाल की अध्यक्षता में कार्यालय पर बड़े धूमधाम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर यूपी कैबिनेट में मंत्री अनिल राजभर मौजूद रहे। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा 2 अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। जिसके तहत बड़ा गणेश मंदिर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल व लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वच्छता कार्यक्रम किया। युवा मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इसमें सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर के अवसर पर भाजपा प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती हैं। 17 सितम्बर से राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज युवा मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। बड़ा गणेश मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया और जीजीआईसी में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर जिला प्रभारी सदर अशोक सिंह, प्रभारी लालगंज मुराहू राजभर, मंजू सरोज कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, संगीता आजाद, घनश्याम पटेल, मनोज यादव, राम दर्शन यादव अजय यादव, लालगंज युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल ब्रजेश यादव, महेंद्र मौर्या, विनय गुप्ता, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.