बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है भाजपा, देंगे हर संभव मदद

दिल्ली प्रदेश कार्यालय से बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री ले जाने वाले ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया

0 175
नई दिल्ली
​दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालत बन गए है। दिल्ली में यमुना के आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। ऐसे में निचले इलाकों मे रहने वालो को अपना घर छोड़ना पड़ा। इस समस्या की घड़ी में भाजपा उन सभी प्रभावित के साथ खड़ी है। ऐसे प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बुधवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य ने बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री ले जाने वाले ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा जनता की सेवा में कार्यरत है और हर विषम स्थिति में उनके साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। कल से ही भाजपा कार्यकर्ता सेवा में लगे हुए हैं। केजरीवाल सरकार पूरी तरह फेल है और राहत कार्य में भी ओछी राजनीति करने पर उतर आई है। केजरीवाल के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी की फोटो हटाने को कह रहे हैं जो कि बेहद शर्मनाक है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में जाकर बयानबाजी में लगे हैं, उन्हें दिल्ली की जनता की कोई चिंता नहीं है। जनता जल्द केजरीवाल को जवाब देगी।

वहीं नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित दिल्ली की जनता को राहत देने के लिए सामग्री से भरे टेंपो को आज रवाना किया गया है। इसमें आटा, दूध, दाल पानी सहित अन्य जरूरत के सामान है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्री झूठे वायदे और बेफिजूल की बात करके दिल्ली की जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के 2 मंत्री नाव में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं।
दिल्ली में दुनिया की सबसे दूषित राजधानी हैं। ये WHO की रिपोर्ट हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल यमुना को लेकर चिंतित हैं। उसे साफ करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली की सड़के टूटे हुए है। नालों की सफाई नहीं हुई। अगर उपराज्यपाल दिल्ली की इन समस्याओं को दूर करने केलिए कुछ काम कर रहे हैं तो अच्छा है। ब​ल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों को उनसे काम करना सीखना चाहिए। जो काम वें नहीं कर पाए उपराज्यपाल उन्हें करवा रहे हैं।
Leave A Reply