बस मार्शल कल केजरीवाल सरकार के खिलाफ करेगें हड़ताल

ये हड़ताल तकरीबन 5 महीनें से सैलरी नहीं मिलने और दिवाली से पहले 10 हजार मार्शलों को नौकारी से निकालने को लेकर

0 975

नई दिल्ली,
डीटीसी बस मार्शल अपनी मांगों को लेकर 27 अक्टूबर को केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली सचिवालय पर अनिश्चितकालिन हड़ताल करेगें। ये हड़ताल तकरीबन 5 महीनें से सैलरी नहीं मिलने और दिवाली से पहले 10 हजार मार्शलों को नौकारी से निकालने को लेकर की गई है। इस हड़ताल में कल सेकड़ों की संख्या में बस मार्शल शामिल होंगे। अगर केजरीवाल सरकार अचानक से इन्हें नौकारी से निकाल देती है। तो मार्शलों के साथ- साथ इनके परिवार वाले भी प्रभवित होगें। कई लोगों का इस नौकारी से घर का चूल्हा जलता हूं वहीं केजरीवाल सरकार इनके घर का चूल्हा भूजाने का काम कर रही है। इससे पहले कई बार हड़ताल की गई हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जू तक नहीं रेगी है।
बस मार्शलों का कहना है कि कल होने वाली अनिश्चितकाल हड़ताल में किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की हानि होगी। तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.