News click मामले में CBI की इंट्री

भारतीय जनता पार्टी ने चीन का साथ देकर भारत में माहौल खराब करने का आरोप लगाया था

0 38

नई दिल्ली

न्यूज क्लिक मामले में दिल्ली पुलिस के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की एंट्री हो गई है। न्यूजक्लिक मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने न्यूज क्लिक के खिलाफ FCRA के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सहित कई अन्य लोकेशन में न्यूज क्लिक के दो ठिकानों पर सीबीआई के तफ्तीशकर्ताओं द्वारा कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूज क्लिक के खिलाफ कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

क्या है न्यूज क्लिक का मामला

बता दें कि न्यूज क्लिक एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जिसके ऊपर विदेशी फंडिंग का मामला दर्ज हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने चीन का साथ देकर भारत में माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। स्पेशल सेल से पहले ईडी भी छापेमारी की कार्रवाई कर चुकी है। ईडी ने जानकारी दी थी कि न्यूज क्लिक को विदेशों से लगभग 38 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि साल 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस को भी चीन से बहुत सारा पैसा मिला। इतना ही नहीं द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि न्यूज क्लिक को विदेशी फंडिंग से 38 करोड़ मिले थे। यह पैसा कुछ जर्नलिस्ट में शेयर हुआ था

Leave A Reply

Your email address will not be published.