CM Kejriwal उत्तर प्रदेश व हरियाणा के लोगों से माफी मागें -भाजपा

भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल उत्तर प्रदेश व हरियाणा के लोगों को दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बताते है।

0 50

नई दिल्ली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों को दिल्ली स्वस्थ्य सेवाओं पर बोझ बताया है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा है की 2015 से आज तक मुख्य मंत्री लगभग आधा दर्जन बार जनसभाओं, मीडिया सम्बोधन के साथ ही विधानसभा सदन में पड़ोसी राज्यों के लोगों को दिल्ली की स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं पर बोझ बता चुके हैं और आज फिर मुख्य मंत्री ने दोहराया की उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के लोग दिल्ली सरकार के अस्पतालों पर बोझ बढ़ाते हैं।

भाजपा नेताओं ने मुख्य मंत्री ने कहा है की बहुत बड़ी संख्या में पूर्वांचल, हरियाणा एवं राजस्थान के लोग दिल्ली में बसे हैं और दिल्ली के व्यापार विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। इन लोगों का भी दिल्ली पर उतना ही अधिकार है जितना दिल्ली के मूल निवासियों का पर केजरीवाल जानबूझकर उनको बाहरी कह कर अपमानित करते हैं।

दिल्ली भाजपा मुख्य मंत्री द्वारा आज पुनः दिल्ली विधानसभा में उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बताने के लिए मुख्य मंत्री की निंदा करती है और मांग करती है की मुख्य मंत्री अपना ब्यान वापस लेकर माफी मांगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.