कांग्रेस–आप गठबंधन का एलान आज शाम

आप ने चंडीगढ़ और दक्षिण गोवा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

0 91

नई दिल्ली 

आगमी लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली में आप और कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम और आप नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली सीट पर उम्मीदवार उतारेगी. वहीं  दूसरी ओर गुजरात में भरूच और भावनगर सीट आप लड़ेगी.  इस दौरान आप ने चंडीगढ़ और दक्षिण गोवा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी.

आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तीन सीटों की पेशकश की है। इसपर लगभग सहमति बन गई है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी दिया है। आप की तीन सीटों की पेशकश पर दोनों दल सहमत हो गए हैं।

Leave A Reply