CONGRESS के स्थापना दिवस पर प्रमोद तिवारी बोलें- आज भी तानाशाही के खिलाफ खड़े हैं

138 वें स्थापना दिवस पर प्रमोद तिवारी ने किया ध्वजारोहण

0 137

लखनऊ। 138 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया।
वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज ही के दिन 138 वर्ष पूर्व 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की। तब से अब तक हमने बहुत उतार चढ़ाव देखे। कांग्रेस पार्टी के जो विचार, सिद्धांत थे वह कभी बदले नहीं। आज भी कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए उसी तरीके से प्रतिबद्ध है जैसे स्थापना के समय थी। उन्होंने कहा कि गुलामी के समय हमने बरतानिया हुकूमत के जुल्म सहे तब भी हम उन सिद्धांतों से पीछे नहीं हटे और आज भी जिस तरीके से तानाशाही हो रही है। लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है तब भी हम खड़े हैं और लड़ रहे हैं।
राज्यसभा सांसद श्री तिवारी ने कहा कि आज फिर श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में न्याय यात्रा के माध्यम से उस अभियान को अनवरत जारी रखा है ताकि गिरते हुए मानवीय मूल्यों को बचाया जा सके। खतरे में पड़े संविधान की रक्षा की जा सके। राजनीति की रक्षा हेतु मणिपुर से पुन: यात्रा निकल रही है। कांग्रेस सेवादल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों आवाहन करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि आजादी के उन मूल्यों की रक्षा का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है, पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ हर जुल्म के खिलाफ मौजूदा सत्ता के विरोध में संघर्षरत रहें।
प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के जो विचार सिद्धांत हमारे महान नेताओं ने बनाए थे, जिस रास्ते को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने दिखाया था। आज भी देशभर में गांव-गांव, शहर- शहर में बैठे कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता, नेता उन्हीं विचारों और रास्तों पर चलकर देश के लिए कार्य कर रहे हैं।


सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में स्वयं सेवकों द्वारा ध्वज वंदन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य नेताओं ने देश निर्माण में पार्टी के द्वारा किए गए अप्रतिम योगदान को याद किया और भविष्य की रूपरेखा में कांग्रेस के महत्व पर चर्चा की।
प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, महासचिव मुकेश सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सेवादल संगठक राजेश सिंह काली, सतीश बिंद, शमीम खान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, दिग्विजय सिंह, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, रमेश मिश्रा, कृष्णकांत पाण्डेय, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, रूद्र दमन सिंह, बृजेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, प्रभाकर मिश्रा, सिद्धि श्री आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.