दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष के पिता ने डॉक्टर को धमकाया, जानें क्या मामला

संजय गांधी अस्पताल में मरीज को तलाशते हुए पहुंचे थे राखी बिड़ला के पिता

0 42

नई दिल्ली
मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला के पिता द्वारा एक महिला डॉक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है उपाध्यक्ष के पिता ने डॉक्टर को काफी बुरा भला कहा। फिलहाल महिला डॉक्टर सदमे में हैं। डॉक्टरों का समुदाय इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है। साथ ही आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की जा रही है।
सूचना मिली है कि सफदरजंग अस्पताल की एक डॉक्टर डीआरपी के तहत संजय गांधी अस्पताल में सेवाएं दे रही है। बुधवार के समय उपाध्यक्ष के पिता भूपिंदर बिड़ला किसी को तलाशते हुए अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने महिला डॉक्टर से उस मरीज के बारे में पूछा। इसी बात पर महिला डॉक्टर से अभ्रद भाषा में बोलते हुए धमकी देने लगे। इस घटना के बाद से महिला डॉक्टर सदमे में है। घटना के बाद से डॉक्टर समुदाय आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है।ढते विरोध को देखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष और मंगोलपुरी से विधायक व्यक्तिगत रूप से सफदरजंग अस्पताल में तैनात डॉक्टर से मिलने गईं। उन्होंने डॉक्टर और सफदरजंग अस्पताल के आरडीए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डाक्टरों के संगठन फाइमा के मुख्य सलाहकार डॉ मनीष जांगड़ा ने कहा कि उपाध्यक्ष सकारात्मक टिप्पणी के बाद मामला शांत हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.