Delhi MCD: एमसीडी में हजारों कर्मचारियों को कई महीनों से नहीं मिला वेतन

कर्मचारियों पर समस्याओं पर जल्द हो कार्रवाई, नहीं तो जल्दी होगा बड़ा आंदोलन 

0 121

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम में अनुबंधित कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि निगम के जनस्वास्थ्य विभाग में लगभग 3100 अनुबंधित कर्मचारी पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिली है। वेतन नहीं मिलने के कारण कई कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन निगम में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सत्ताधारी पार्टी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

इकबाल सिंह ने कहा कि यह समय आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए मच्छरों के प्रजनन को रोकने का है। उन्होंने कहा कि निगम को आप सरकार का कर्मचारियों के प्रति उदासीन व्यवहार दिल्लीवासियों को डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के जाल में न धकेल दे। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से पूछना चाहता हूं कि कैसे एक कर्मचारी बिना वेतन के तीन महीने तक अपने परिवार का भरण पोषण करेगा।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 10 गारंटी दी थी लेकिन डेढ़ साल निगम में शासन करने के पश्चात दिल्ली वासियों के जीवन में कोई सुधार नहीं आया है। दिल्ली में स्थित तीन कूड़े के पहाड़ वैसे के वैसे हैं,दिल्ली की सफाई व्यवस्था पहले से बदतर हो गई है,कर्मचारियों के वेतन एवं बकाया राशि का कहीं कोई अता पता नहीं है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि ऐसे में दिल्लीवासी एवं नगर निगम के कर्मचारी कहां जाएं। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अगर आप पार्टी से दिल्ली नगर निगम की व्यवस्था नहीं सुधार रही तो उन्हें किसी और को मौका देना चाहिए।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निगम प्रशासन को कड़ी चेतावनी देती है कि जल्द से जल्द डीबीसी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाए नही तो भारतीय जनता पार्टी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.