Delhi Water Crisis: पानी की समस्या को लेकर आतिशी ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

हरियाणा व उत्तर प्रदेश से दिल्ली को अतिरिक्त पानी की अपील

0 113

नई दिल्ली 

दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली जल मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने  केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा है। अपने पत्र में आतिशी ने  यूपी-हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को हीट वेव में ज्यादा पानी की जरूरत है। हरियाणा से कम पानी आ रहा है।

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

पानी की समस्या जूझ रही दिल्ली के लिए केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से मानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक महीने अतिरिक्त पानी दिया जाए। इससे पहले, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रिकॉर्ड तापमान के बीच हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से के पानी की कटौती कर रही है।

दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने क्या प्रदर्शन

दिल्ली में बढ़ते पानी का समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सचिवालय पर शुक्रवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है जिस समय दिल्ली सरकार  हीट एक्शन प्लान  बनाना था उस समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार -प्रसार में व्यस्त थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.