नगर निगम कर्मियों पर आश्रितों को नहीं मिली हाउसटैक्स व जलकल चार्ज से मुक्ति

प्रस्ताव के बाद भी इसके लिए शासन से निर्देश लेने का कोई औचित्य नहीं- उप्र नगर निगम कर्मचारी संघ

0 188

लखनऊ, रिपोर्टर।
नगर निगम की कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास होने के बावजूद यहां के कर्मचारियों पर आश्रितों को हाउसटैक्स व जलकल का चार्ज देना पड़ रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि प्रस्ताव के बाद भी इसके लिए शासन से निर्देश लेने का कोई औचित्य नहीं है। यह उनके हित का विषय है जिसके लिए सदन एवं कार्यकारिणी ही सर्वोपरि है।
महापौर को पत्र लिखकर तत्काल निर्णय लेते हुए दिशा- निर्देश जारी करने का अनुरोध…
उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सदन द्वारा बीते साल 12 अगस्त को प्रस्ताव पास किया जा चुका है। पूर्व में भी प्रस्ताव पारित किया गया था। दीपक ने आश्रितों को हाउसटैक्स व जलकल के शुल्क से मुक्ति दिलाने के लिए महापौर को पत्र लिखकर तत्काल निर्णय लेते हुए दिशा- निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।
कर्मचारियों को तो हाउसटैक्स व जलकल शुल्क से मुक्त किया, लेकिन उनपर आश्रितों नहीं मिला रहा लाभ…
संघ के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 2012 में हुए कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर कर्मचारियों को तो हाउसटैक्स व जलकल शुल्क से मुक्त किया गया, लेकिन उनपर आश्रित पत्नी एवं नाबालिग बेटे बेटियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं पदक विजेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं विधवा को भी लाभ दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था।
शासन में प्रस्ताव पर विचार करने से हो रही देरी…
दीपक ने बताया कि सदन और कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्ताव के संम्बन्ध में नगर निगम से पुन: अनुरोध किया गया है। निगम की ओर से इस पर विचार करने के लिए शासन को भेजा गया था। काफी विलंब हो रहा है। अधिकारियों व कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलना चिंताजनक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.