भाजपा यूपी विधानसभा के उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी- अखिलेश यादव

PDA सबको साथ लेकर चलेगा, आने वाले चुनाव में भी NDA को हराएगा

0 62

लखनऊ, संवाददाता।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि PDA बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। PDA सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। आने वाले चुनाव में भी PDA ही NDA को हराएगा।
पार्टी मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी भी छिनना तय है।

जाति के आधार पर BLO की तैनाती का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। ये BLO को हटा रहे हैं। जाति के आधार पर BLO की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर SDM तैनात हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने एक सूची जारी की है कि शासन में किस तरह से एक ही जाति के लोग कहां- कहां बैठाये गए हैं।

थाने, तहसील से लेकर हर स्तर पर बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। थाने, तहसील से लेकर हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के नेता खुद स्वीकार करते है कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं था। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ खुद इनके गठबंधन का विधायक धरने पर बैठा है। विधायक, मंत्री कह रहे है लूट हो रही है।

किसानों को MSP व DAP नहीं मिल रही

अखिलेश ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को MSP नहीं मिल रही है। किसानों के आलू और गेहूं की फसल की तैयारी करनी है लेकिन DAP खाद नहीं मिल रही है। सरकार फसलों के लिए DAP और अन्य उर्वरक नहीं उपलब्ध करा पा रही है। भाजपा से लेकर प्रधानमंत्री जी तक ने किसानों से झूठे वादे किए।

कहा था कि आय दोगुनी हो जाएगी, आय दोगुनी नहीं हुई उल्टे महंगाई के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति जर्जर हो गयी। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय है। मुख्यमंत्री जी रोज करोड़ों के निवेश की बात करते हैं। परन्तु न कहीं कोई उद्योग लग रहा हैं और न कहीं रोजगार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.