लखनऊ में नगर निगम के जर्जर कार्यालय को बारिश से खतरा, तत्काल नए बिल्डिंग में शिफ्ट कराने की मांग

बारिश से पहले ही कर्मचारियों को सताने लगा डर

0 134

लखनऊ, रिपोर्टर।
लखनऊ के अलीगंज में स्थित नगर निगम के जर्जर कार्यालय जोन तीन में बारिश शुरू होने से पहले ही कर्मचारियों को डर सताने लगा है। नये कार्यालय के लिए लगभग बिल्डिंग बनकर तैयार है। कर्मचारियों ने बरसात से पहले ही कार्यालय को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कराने की मांग की है।
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने यह मांग उठाई है। संघ के संगठन मंत्री मो. रेहान ने यह जानकारी दी है।
नगर निगम कर्मचारी अध्यक्ष ने लिखा नगर आयुक्त को पत्र…
मो. रेहान ने बताया कि अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को इस संबन्ध में पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कर्मचारी संघ की ओर से पहले भी कार्यालय को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग की गई थी। जर्जर बिल्डिंग की वजह से कार्यालय में रोजाना छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से अधिकारियों, कर्मचारियों व हाउसटैक्स जमा करने वाले लोगों पर किसी अनहोनी होने का डर सताता है। यहां कई बार तो सिंलिग फैन गिर चुके हैं। प्लास्टर व पंखे के गिरने से अब तक दर्जनों कर्मचारी चोटिल हुए हैं। संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने नगर आयुक्त से तत्काल जोन तीन कार्यालय को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग की है।
जर्जर छत पर लगे प्लास्टर के टुकड़े गिरने से राजस्व निरीक्षक हुए थे चोटिल…
यहां कार्यालय की जर्जर छत पर लगे प्लास्टर के टुकड़े गिरने से राजस्व निरीक्षक कंचन सक्सेना चोटिल हुए थे। उनके सिर पर चोट लगी थी। अंदरूनी चोट होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें सिर के सिटी स्कैन जांच कराने की सलाह दी थी। हालांकि उपचार के बाद वह ठीक हो गए थे। इसी जर्जर कार्यालय में बाबू श्याम बिहारी वर्मा छत पर लगा प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा अचानक टूटकर गिरने से दहशत में आ गए थे। गनीमत रही की वह बच गए थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.