LUCKNOW में प्रेम विवाह का ख़ौफ़नाक अंत: शादी के एक माह बाद दम्पत्ति ने नहर में कूद कर दी जान

प्रेम विवाह के बाद होने लगे थे विवाद, दोनों ने लगा दी छलांग

0 245

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेम विवाह का ख़ौफ़नाक अंत हो गया। मानकनगर स्थित शारदा नहर में शनिवार सुबह करीब सात बजे एक महिला ने पुल से छलांग लगा दी। पत्नी को नहर में कूदते देख पति ने भी छलांग लगा दी। बहाव तेज होने के कारण दोनों लोग डूबने लगे। राहगीरों ने युवक-युवती के कूदने की जानकारी पुलिस को दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला।
कृष्णानगर निवासी ड्राइवर गोविंद गौतम (28) ने काकोरी निवासी खुशबू उर्फ फूलमती (24) से प्रेम विवाह किया था। पिता बेचालाल के मुताबिक शुक्रवार रात बेटे-बहू के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों लोग सो गए। शनिवार सुबह उठने के बाद गोविंद और खुशबू के बीच दोबारा से विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद खुशबू घर से बाहर निकल गई। उसके पीछे गोविंद भी घर से चला गया। कुछ देर बाद पुलिस ने परिवार से सम्पर्क कर बताया कि गोविंद और खुशबू की मौत हो गई है।
एसओ शिव मंगल सिंह के मुताबिक सुबह करीब सात बजे कनौसी पुल लोगों के नहर में कूदने की सूचना आई थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे लोगों की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोविंद और खुशबू को बाहर निकाल कर केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ में टेम्पो स्टैण्ड पर हुई मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद गोविंद-खुशबू ने कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार वाले रिश्ते से खुश नहीं थे। इसका भी गोविंद पर असर नहीं पड़ा। शादी हुए एक महीना गुजरा था कि दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। पारिवारिक कलह से उब कर गोविंद ने पत्नी से कहा था कि तुमने मेरी जिंदगी खराब कर दी। यह बात परिवार के एक सदस्य ने बताई।
खुशबू काकोरी की रहने वाली है। गोविंद के परिवार को बस इतना ही पता था। शनिवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने गोविंद के पिता बेचालाल और भाई राजेंद्र से खुशबू के मायके की जानकारी मांगी। बेचालाल के मुताबिक गोविंद तो कोर्ट मैरिज करके बहु घर लाया था। खुशबू के परिवार से हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई। हमें तो यह भी नहीं पता कि उसका घर कहां है। यह कहते हुए बेचालाल बेटे के याद, कर रोने लगे।
वहीं, बड़े भाई राजेंद्र के मुताबिक खुशबू काकोरी की रहने वाली है। यह बात गोविंद ने बताई थी। एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि खुशबू के परिवार से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, गोविंद के परिवार ने भी तहरीर नहीं दी हैं। शुरुआती पड़ताल में दम्पति के बीच पारिवारिक कलह होने की बात सामने आई है। शनिवार को नहर से शव निकलवाने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पोस्टमाटस रविवार को होगा।
शारदा नहर में कूद युवक-युवती को बचाने के लिए गोताखोर चंद्र किशोर, राम लखनऊ, जैकी और राजकुमार ने मशक्कत की। भीषण ठण्ड में भी बिना कुछ सोचे गोताखोर गोविंद और खुशबू को बचाने के लिए प्रयास करते रहे। पानी बहुत ठण्डा था। ऐसे में ज्यादा देर तक अंदर रहना संभव नहीं था। जिसके चलते बारी-बारी से गोताखोर नहर में उतर कर दम्पति को तलाशते रहे। करीब दो घंटे बाद दोनों के शव को बाहर निकाला जा सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.