आप-भाजपा की राजनीति में फुटबाल दिल्लीवाले, बाढ़ से राहत की जगह दे रहे परेशानी

दिल्ली में 15 साल रही कांग्रेस की सरकार, लोग नहीं हुए परेशान, दिल्लीवाले याद कर रहे शीला दीक्षित के काम

0 126

नई दिल्ली / विजय राय प्रकाश 
आम आदमी पार्टी और भाजपा ने बाढ़ से निपटने की जगह अपनी राजनीति के लिए दिल्ली वालों को फुटबॉल बना दिया है। राहत के लिए परेशान हो रहे दिल्ली वालों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही। सरकार की जिम्मेदारी होती है कि हर समस्या से निपटने के लिए व्यवस्था करें।

यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली की सारी व्यवस्थाएं ढह गई। यमुना में बाढ़ हर साल आती है लेकिन तैयारियां भी उसी स्तर पर होनी चाहिए जो केजरीवाल सरकार ने नहीं थी जिसका नतीजा है दिल्ली आज पानी पानी हो रही है।
यह कहना है मध्य प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी, पूर्व सांसद और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल का। रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेपी अग्रवाल ने कहा कि इस बाढ़ की समस्या में हम तू तू मैं मैं में नहीं पड़ना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय दिल्ली में बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां छह महीने पहले शुरू की जाती थी। दिल्ली को दिल्लीवालों के भरोसे नहीं छोड़ा जाता था। शीला दीक्षित की सरकार में सारी तैयारी पहले होते थी। यमुना में पानी पहले भी आया है, लेकिन ऐसे हालत देखने को नहीं मिले हैं। आज दिल्ली में भाजपा और आप ने सिर्फ लोगो को धोखा दिया है। दोनो ने अपने काम को ईमानदारी से नहीं किया है। दोनो दलों को दिल्लीवासियों से माफी मांगनी चाहिए। इस प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में बने बाढ़ जैसे हालात पर हम राजनीति नहीं करना चाहते थे लेकिन जो देखने को मिल रहा है उससे हम दुखी हैं। दिल्ली में बाढ़ से निपटने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के साथ उपराज्यपाल, अधिकारी पर भी है, लेकिन सभी राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली में आज तीन राजनीति पाटिया नहीं चार पाटिया हो गई है। इसमें अधिकारी भी शामिल हो गए हैं जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं जबकि हमारे समय ऐसा नहीं होता था। दिल्ली की व्यवस्था को बेहतर ढंग से चलाने के लिए अपेक्स कमेटी मौजूद है। इस कमेटी में केंद्र सरकार के साथ दिल्ली सरकार के अहम अधिकारी होते हैं। इस कमेटी का चेयरमैन दिल्ली के मुख्यमंत्री होते हैं।

इस कमेटी की मीटिंग में ये फैसला लिया जाता है की मॉनसून से पहले जो कदम उठाने चाहिए थे वो लिए गए हैं या नहीं। क्या भाजपा और आम आदमी पार्टी है बता सकती है कि इस कमेटी की दिल्ली में कितनी बैठक हुई। उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए क्या काम किया। दिल्ली में आज बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं हुई। नाले में गाद भरे होने के कारण निकासी नहीं हो पाई गंदे पानी की जिससे जल भराव हुआ। आज नालों की डिसिल्टिंग हो नहीं हो रही। दिल्ली का सिंचाई एवं बाढ़ विभाग राहत काम को छोड़कर बाकी सारे काम कर रहा है। दिल्ली में कांग्रेस की 15 साल सरकार रही, बाढ़ की स्थिति भी बनी लेकिन हालात इतने पत्थर नहीं होने दिया।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ ने कहा कि दिल्ली के लोगों को बीजेपी और आप फुटबॉल की तरह इस्तेमाल कर रही है।पहले की सरकार में पूरा एक्शन प्लान तैयार किया जाता था। हथिनीकुंड बैराज से तो पहले भी पानी छोड़ा जाता था। नौ साल से हम सिर्फ झगड़ा ही देख रहे हैं। दोनों सरकार के बीच कोई संवाद नहीं है, दोनो की दिलचस्पी सिर्फ चर्चा में बने रहने की है। कोई दिल्लीवासियों के लिए काम नही करना चाहता हैं। दोनों के झगड़े का नुकसान दिल्ली वाले उठा रहे हैं। जबकि दिल्ली में 15 साल पर ही शीला दीक्षित की सरकार ने दिल्ली का विकास कर राजधानी का नक्शा ही बदल दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.